26 Apr 2024, 05:18:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

पति के पोस्ट के कमेंट्स पर दिव्यांका गुर्राई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2018 2:33PM | Updated Date: Jul 31 2018 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया हाल ही में मालदीव से शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न मना कर लौटे।
 
दिव्यांका और विवेक अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में विवेक दहिया ने फोटोशूट की तस्वीर शेयर की। विवेक ने जैसे ही ये फोटो शेयर की उनकी फीमेल फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई। इस तस्वीर में विवेक शर्टलेस बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं।
 
उनकी यह तस्वीर काफी हॉट हैं। विवेक ने जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की वैसे ही उनको शादी का प्रपोजल आने लगे। अब पति की फोटो पर ऐसे कमेंट्स आते देख दिव्यांका को रहा नहीं गया और उन्होंने भी कमेंट कर दिया। फीमेल यूजर्स के कमेंट पर दिव्यांका ने कमेंट करते हुए लिखा-  No Touching, No Touching, Only Seeing, Only Seeing
 
अब एक पत्नी से और क्या उम्मीद की जा सकती है। दिव्यांका त्रिपाठी को शो 'ये हैं मोहब्बतें' से पहचान मिली है। इस शो ने हाल ही में 1500 एपिसोड पूरे किए हैं। इस मौके पर शानदार पार्टी रखी गई थी। शो में दिव्यांका डॉ. इशिता भल्ला का रोल निभाती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »