29 Mar 2024, 07:30:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

'कॉमेडी सर्कस' में नजर आएंगी अनिता हसनंदानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2018 12:42PM | Updated Date: Jun 19 2018 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। 'नागिन 3' के जरिए इन दिनों अनीता अलग ही अवतार में लोगों का दिल जीतने में लगी हुई है।
 
बता दें कि इस सीरियल में अनीता इच्छाधारी नागिन विश खन्ना के किरदार में नजर आती हैं, जोकि एक-एक करके अपने प्रेमी नागराज की हत्या का बदला ले रही है। इसके अलावा कई सालों से अनीता सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में शगुन बनकर अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर रही हैं। अनीता इन दोनों ही सीरियल की शूटिंग के बीच तालमेल बिठा रही हैं। इसके अलावा अनिता के हाथ एक नया प्रोजेक्ट लग चुका है। 
 
बहुत जल्द अनीता टीवी के चर्चित शो कॉमेडी सर्कस के नए सीजन में नजर आएंगी। अनीता ने इस खबर की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अनीता ने लिखा है कि यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि मैं 'कॉमेडी सर्कस' का हिस्सा हूं! क्योंकि पागलपंती जरुरी है।
 
बता दें कि यह शो टीवी पर लगभग 4 साल बाद लौट रहा है और इस बार इसका नाम होगा कॉमेडी सर्कस महाबली। बता दें कि इस शो में अनीता के साथ-साथ करिश्मा शर्मा, धीरज धूपर, तेजस्वी प्रकाश, मुबीन सौदागर, पारीतोष त्रिपाठी और सिद्धार्थ शर्मा नजर आने वाले हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »