19 Apr 2024, 15:33:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टीवी की चहेती बहू दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया चर्चिक कपल्स में से एक हैं। दो साल पहले ही दोनों शादी के बंधन में बंधे है। दिव्यांका और विवेक व्यस्त रहने के वाबजूद भी एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं। हाल ही में विवेक, दिव्यांका को सरप्राइज देने के लिए अचानक ही ह्यये है मोहब्बतें के सेट पर पहुंचे थे। दिव्यांका ने इस दौरान के एक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया। 
 
इस वीडियो को देखकर दिवेक के फैंस खुशी से फूले नहीं समाए। वहीं एक फैन ने दिव्यांका को इस बात पर ट्रोल करना शुरू कर दिया कि हमेशा सिर्फ दिव्यांका ही क्यों इस रिश्ते में एफर्ट लगाती हुई नजर आती हैं? आखिर विवेक सोशल मीडिया पर ऐसी रोमाटिंक तस्वीरें और वीडियो क्यों नहीं साझा करते है? साथ ही इस ट्रोलर ने दिव्यांका से कहा कि विवेक महीने में सिर्फ एक ही बार ऐसा करते हैं।
 
यहां तक तो फिर भी ठीक था, लेकिन आगे इस शख्स ने दिव्यांका के लिए लिखा क्या विवेक आपको वाकई में पसंद करते हैं? यह पढ़कर दिव्यांका को गुस्सा आ गया। उन्होंने हमेशा की तरह इस शख्स को भी काफी सही तरीके से करारा जवाब दिया। दिव्यांका ने कहा कि आपको लगता है कि हमारे प्यार को सिर्फ इस बात से परखा जाए कि हम इंस्टाग्राम पर कैसे बिहेब करते हैं? 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »