25 Apr 2024, 22:53:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बिग बॉस के 12 वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें पार्टिसिपेंट्स के सेलेक्शन के लिए 15 जून तक आॅडिशन लिए जाएंगे। बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें प्रतिभागियों को पॉपुलैरिटी भी दिलाता है और पैसे भी। बिग बॉस में विनर को 50 लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए जाते हैं।
 
बिग बॉस में सेलिब्रिटीज के साथ ही आम लोग भी पार्टिसिपेट कर सकते हैं और इसलिए ये आॅडिशन लिए जा रहे हैं। शुरुआती सीजन्स में सिर्फ सेलिब्रिटीज को ही बिग बॉस के घर में एंट्री दी जाती थी। आम लोगों के लिए शो में एंट्री की ये प्रक्रिया आॅनलाइन है। आप इस प्रक्रिया को फॉलो कर आॅडिशन दे सकते हैं। कंटेस्टेंट्स का अंतिम चयन शो की सेलेक्शन कमेटी करती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, बिग बॉस 12 में इस बार कंटेस्टेंट जोड़ी में नजर आने वाले हैं।
 
शो में जो लोग हिस्सा लेना चाहते हैं उन्हें जोड़ी में ही आॅडिशन देना होगा। इसमें भाई, बहन, दोस्त, बॉस, मां, पत्नी कोई भी जोड़ीदार बन सकता है। कलर्स चैनल की तरफ से ट्विट करके भी इसकी जानकारी दी जा चुकी है।  कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, बिग बॉस 12 में इस बार कंटेस्टेंट जोड़ी में नजर आने वाले हैं। शो में जो लोग हिस्सा लेना चाहते हैं उन्हें जोड़ी में ही आॅडिशन देना होगा। इसमें भाई, बहन, दोस्त, बॉस, मां, पत्नी कोई भी जोड़ीदार बन सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »