28 Mar 2024, 22:01:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

फैन ने कहा लव से शादी कर लो, हिना ने ऐसे दिया जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2018 11:16AM | Updated Date: Apr 30 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हिना खान और रॉकी जयसवाल कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों साथ में कई तस्वीरें भी शेयर करते हैं। हालांकि हिना के कुछ फैंस उनका नाम लव त्यागी से जोड़ते हैं।

हाल ही में हिना इंस्टाग्राम पर लाइव थीं। इसी दौरान एक फैन ने उनसे कहा कि रॉकी कुत्ते को दफा करो और लव से शादी करो। ये पढ़ते ही हिना जोर से हंसने लगीं। उन्होंने कहा कि लव को ये बिल्कुल पसंद नहीं है। आपलोग जब ऐसी बातें करते हैं तो हम तो हंस देते हैं, क्योंकि हमें ये बहुत स्टूपिड लगता है, लेकिन लव को ये एकदम अच्छा नहीं लगता।

हिना को जब भी कोई ट्रोल करता है तो रॉकी हमेशा मुंहतोड़ जवाब देते हैं, लेकिन हिना ने ऐसा कुछ नहीं किया। हो सकता है वो बात को शांति से टालना चाहती हों। आपको बता दें कि बिग बॉस 11 के बाद हिना ने एक शॉर्ट फिल्म साइन कर लिया है और इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसे अंकुश भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »