29 Mar 2024, 16:50:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

हिना को छोड़ शिल्पा से मिलने पहुंचे लव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 1:34PM | Updated Date: Feb 23 2018 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कलर्स के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 11 को खत्म हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बित गया है, लेकिन अब भी शो के कंटेस्टंट एक दूसरे के टच में हैं। हाल ही में शिल्पा शिंदे और लव त्यागी का एक बार फिर से आमना-सामना हुआ। लव और शिल्पा शो में एक दूसरे को काफी पसंद करने लगे थे। दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा रेपो शेयर करते थे।
 
यह बात कहीं का कहीं हिना खान को काफी बुरी लगती थी। जिसके कारण वे शो में लव के साथ काफी रुखी रहने लगी थीं। कुछ दिनों पहले जब हिना खान ने लव को अपनी पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। तब उन्होंने हिना को खुले तौर पर इग्नोर किया था और उनके पार्टी में शरीक भी नहीं हुए थे, लेकिन अब हिना खान को ना मिलने की कसम खाने के बाद लव ने उनकी दुश्मन शिल्पा शिंदे से हाथ मिलाया है। 
 
हाल ही में शिल्पा दिल्ली में मौजूद थीं। शिल्पा ने लव से मिलने की इच्छा जताई और लव भी अपनी इस दोस्त से उनके हॉटेल मिलने आ पहुंचे। बता दें, 'बिग बॉस' के खत्म होने के बाद लव इन दिनों दिल्ली में अपनी फॅमिली के साथ ज्याद से ज्यादा वक्त गुजार रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »