28 Mar 2024, 22:27:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘दस का दम’ के लिए सलमान ने लिए 78 करोड़ रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 12:39PM | Updated Date: Feb 20 2018 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कलर्स के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ को होस्ट करने के बाद अब सलमान खान अपना अगला टीवी शो 'दस का दम' लेकर आ रहे हैं। इस शो के पिछले कई सीजन्स को लोगों ने खूब पसंद किया है और बहुत जल्द इसका तीसरा सीजन भी सभी के सामने होगा, लेकिन इस शो के लिए सलमान को एक बड़ा अमाउंट मिलने वाला है।
 
सूत्रों के मुताबिक 26 एपिसोड के लिए सलमान खान को 78 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। शो से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि, काफी लंबे समय के बाद सलमान इस शो पर आने के लिए उत्सुक हैं। फीस को लेकर सलमान और चैनल के बीच पिछले साल ही बात हो चुकी है और दोनों आखिरी फैसले से खुश हैं।
 
शो के निमार्ता इस असमंजस में हैं कि वह इस शो को सोमवार से शुक्रवार या सोमवार से गुरुवार तक ऑन एयर करवाएं। इसी के साथ 'दस का दम' के चौथे सीजन की भी प्लानिंग हो चुकी है और शो के निमार्ता इस सीजन में भी होस्ट के तौर पर सलमान को ही लेने के लिए उत्सुक हैं। हर सीजन में जिस तरह से सेलिब्रिटी गेस्ट आते थे वहीं इस सीजन में कोई भी सेलिब्रिटी इस शो में नहीं आएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »