28 Mar 2024, 21:50:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी एक्ट्रेस श्रेष्ठी महेश्वरी का बॉलीवुड में डेब्यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 12:32PM | Updated Date: Feb 20 2018 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलमान खान के बिग बॉस-7 में परी बनकर आई टीवी एक्ट्रेस श्रेष्ठी महेश्वरी अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। श्रेष्ठी 'शादी तेरी बजाएंगे हम बैंड' में नजर आएंगी। बरेली की रहने वाली श्रेष्ठी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत 'बिग मैजिक बिग फेम' से 2013 में की। लेकिन बिग बॉस में वे जल्लाद की परी बनकर आईं और खूब हिट रही हैं। वे जब भी आतीं तो सलमान खान उनसे काफी चुटकी लेते।
 
इस वजह से वे काफी पॉपुलर भी हो गईं। श्रेष्ठी शो के कई एपिसोड में दिखी थीं और जब वे शो में नजर नहीं आईं तो सलमान खान ने पूछा था कि मेरी परी कहां गायब हो गई है। श्रेष्ठी के लिए यह ख्वाब के सच होने जैसा था। श्रेष्ठी सलमान खान की जबरदस्त फैन हैं और सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने की होने बेहद खुशी है। उनकी डेब्यू फिल्म 'शादी तेरी बजाएंगे हम बैंड' को गुरप्रीत सोंढ ने डायरेक्टर किया है और फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »