29 Mar 2024, 10:21:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'पलटन' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी टीवी की सिमर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2018 12:03PM | Updated Date: Feb 10 2018 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टेलीविजन की एक्ट्रेस बॉलीवुड में हाथ आजमाती नजर आई हैं, और हाल ही में अक्षय कुमार के साथ मौनी रॉय ‘गोल्ड’ के टीजर में नजर भी आ चुकी हैं। अब 'सुसराल सिमर का' की सिमर यानी दीपिका कक्कड़ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। दीपिका कक्कड़ जे.पी. दत्ता की अगली फिल्म 'पलटन' में नजर आएंगी। जवानों की जिंदगी पर आधारित 'पलटन' में हर्षवर्धन राणे, अर्जुन रामपाल, गुरमीत चौधरी और सिद्धांत कपूर दिखेंगे। 
 
जे.पी. दत्ता इससे पहले 'बॉर्डर' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ इस तरह जानकारी दी है: ‘इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि मेरी पहली फिल्म जे.पी. दत्ता के साथ है!! पलटन का हिस्सा बनना बहुत ही सम्मान की बात है।
 
दीपिका ने 2011 से 2017 तक 'ससुराल सिमर का' में लीड कैरेक्टर सिमर का किरदार निभाया था। ये सीरियल सुपरहिट रहा था, और सिमर के किरदार को बहुत पसंद भी किया गया था। इन दिनों दीपिका 'एंटरटेनमेंट की रात' में नजर आ रही हैं, और दर्शकों को हंसाने का काम कर रही हैं। 'पलटन' की शूटिंग इन दिनों चंडीगढ़ में चल रही है। फिल्म में सोनल चौहान और ईशा गुप्ता भी हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »