16 Apr 2024, 12:43:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

5 साल की उम्र में भगवान बन गया ये बच्चा, SRK और सनी भी फैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2017 1:58PM | Updated Date: Oct 31 2017 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीवी सिंगिंग रियल्टी शो सा रे गा मा पा का 6वां सीजन समाप्त हो गए। 29 अक्टूबर को इसका ग्रैंड फिनाले था, जिसमें दो विजेताओं श्रेयन भट्टाचार्या और अंजलि गायकवाड़ का नाम अनाउंस किया गया। बहरहाल सा रे गा मा पा सीजन-6 में सबसे ज्यादा लोगों का दिल जयस कुमार ने जीता। जयस कुमार ने जब ऑडिशन में फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का गाना ‘चन्ना मेरेया’ गाया तो हिमेश रेशमिया ने तो उसी वक्त जयस के पैर तक छू लिए थे। दरअसल गाने को उन्होंने इस अंदाज़ से गाया था कि उसके हर सुर सधे हुए थे।

जयस के पापा बेशक पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, लेकिन वे हमेशा जयस को नए-पुराने गाने याद करवाते रहते थे। यही शौक उन्हें सा रे गा मा पा लेकर आया। उन्होंने सिर्फ गाना ही नहीं गाया, बल्कि कई बार अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक कई बड़े स्टार्स की मिमिक्री तक की है। इस शो के दौरान जयस के अद्भुत सिंगिंग टैलेंट को देखते हुए उन्हें छोटे भगवान का नाम भी दिया गया। अब पूरा देश उन्हें छोटे भगवान के नाम से ही जानता है। वैसे जयस के घर का नाम शानू है। वैसे जयस कुमार नोएडा के एमिटी ग्लोबल स्कूल के पहली क्लास के छात्र हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »