20 Apr 2024, 08:44:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

हिना की परेशानी में क्‍या बोले विकास, रोते हुए बोली...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2017 3:34PM | Updated Date: Oct 13 2017 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बिग बॉस के घर में कैप्टन को लेकर हाहाकार मचा था। लेकिन घर वालों ने विकास को कैप्टन बना दिया। इससे पहले तक पुनीश और हिना का नाम कैप्टन के लिए सामने आया था। लेकिन अर्शी खान इस फैसले से खुश नहीं थीं। इसके अलावा विकास भी हिना से उखड़े हुए हैं। विकास को ऐसा लगता है कि प्रियांक के घर से जाने की जिम्मेदार हिना खान हैं। इस बात का जिक्र विकास में बेनाफ्शा से किया था। वहीं हिना भी विकास से नाराज हैं। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस भी हुई। इस बीच विकास ने हिना को ऐसी बात बोल दी जिससे वो रोने लगीं। 
 
विकास ने कहा कि हिना आप हिपोक्रेसी करती हैं। टास्क में तो आप लेटी रहीं क्योंकि आपको 'बीमारी' हो गई थी। तब हिना ने रोते हुए कहा कि मैं अपना काम पूरा करती हूं  और आपसे ज्यादा करती हूं। ‌हिना बाद में ये कहती नजर आईं कि विकास अपने अंदर बहुत भरे हुए है। वो फ्रस्ट्रेट है। मेरा पीरियड का पहला दिन था और वो उसे 'बीमारी' कह रहा है। उसे ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। इस बात से हिना काफी दुखी हुईं और रोती रहीं। वहीं पड़ोसियों को बिग बॉस ने ये ‌अधिकार दिया कि हिना और पुनीश की कैप्टन की दावेदारी में से आप एक को हटाकर किसी और सदस्य को ला सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »