19 Apr 2024, 15:03:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

इस मेल पर आया अर्शी का दिल, कहा इसे तो फंसाकर ही रहूंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2017 3:21PM | Updated Date: Oct 13 2017 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बिग बॉस के घर में अब अर्शी ने लड़ाई झगड़ा बंद कर प्यार मोहब्बत शुरू कर दिया है। अर्शी अब घर के मेल कंटेस्टेंट्स के साथ फ्लर्ट करने में लगी हुई हैं। अर्शी का दिल फिलहाल हितेन तेजवानी पर आ गया है। वो बात-बात पर हितेन से चिपकती नजर आती हैं। हालांकि हितेन उनसे अपनी पीछा छुड़ाते ही दिखते हैं। घरवाले भी इस मामले में अर्शी को बढ़ावा देते नजर आ रहे हैं। वो बार-बार अर्शी को हितेन को लेकर चिढ़ाते हैं और कहते हैं कि रानी राजा को सही से रिझा नहीं पाई। इस बारे में शिवानी दुर्गा सबसे ज्यादा अर्शी का मजा लेती नजर आईं।  वहीं अर्शी ने इसे जवाब में कहा कि वो हितेन को फंसाकर ही रहेंगी। चाहे कुछ भी हो जाए वो हितेन के साथ फल्र्ट जरूर करेंगी और सारे घरवाले इस बात का गवाह होंगे।
 
अर्शी ही एक मात्र ऐसी कंटेस्टेंट है जो पूरे घर में अपनी नौटंकियों की वजह से जानी जाती है। लोग उसे नागिन भी कहने लगे हैं पर अर्शी को इस बात का कोई असर नहीं होता। वो अपनी नौटंकी चलाती रहती है। वहीं हितेन अर्शी से खुद को बचाते नजर आते हैं। वो अर्शी की बातों को ज्यादा सीरियसली नहीं लेते और हंसकर उड़ा देते हैं। फिलहाल घर में हितेन ही एक हैं जो सेफ खेल रहे हैं। वो ज्यादा किसी से पंगा नहीं लेते और न ही झगड़ों में पार्टिसिपेट करते हैं। वहीं हितेन अर्शी से खुद को बचाते नजर आते हैं। वो अर्शी की बातों को ज्यादा सीरियसली नहीं लेते और हंसकर उड़ा देते हैं। फिलहाल घर में हितेन ही एक हैं जो सेफ खेल रहे हैं। वो ज्यादा किसी से पंगा नहीं लेते और न ही झगड़ों में पार्टिसिपेट करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »