24 Apr 2024, 23:58:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दिग्‍गज अभिनेता की मां का हार्ट अटैक से निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 3:47PM | Updated Date: Nov 1 2019 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी का पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया के लीड एक्टर रहे मोहम्मद नाजिम के फैन्स के लिए बुरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाजिम की मां का निधन हो गया है। नाजिम की मां सुरैया का निधन गुरुवार के दिन पंजाब में हार्ट अटैक की वजह से हुआ है।
बता दें, नाजिम अपनी मां के काफी करीब थे। वो अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें भी शेयर किया करते थे। अचानक से मां के निधन से एक्टर पूरी तरह से अंदर से टूट गए हैं।
 
बहरहाल, नाजिम इन दिनों कलर्स के पॉपुलर शो 'बहू बेगम' में नेगेटिव रोल प्ले करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी नाजिम कई शोज में नेगेटिव किरदार निभाते हुए दिखाई दे चुके हैं। नाजिम 'उड़ान', 'कॉमेडी क्लासेस', 'लाल इश्क' समेत कई पॉपुलर टीवी शोज में काम कर चुके हैं, लेकिन उन्हें सबसे पहले पहचान 'साथ निभाना साथिया' से मिली थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »