मुंबई। लोकप्रिय कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की चर्चित कैरेक्टर बबीता अय्यर यानि अभिनेत्री मुनमुन दत्ता अपनी रियल लाइफ में काफी हॉट है। मुनमुन अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जितनी ग्लैमरस वे सीरियल में लगती हैं, उससे कहीं ज्यादा वे असल जिंदगी में हॉट हैं। मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ।
असल जिंदगी में मुनमुन दत्ता बेहद ग्लैमरस हैं। वो इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की संख्या 17 लाख से ज्यादा है। टीवी की अभिनेत्रियों से तुलना करें तो वो सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालीं सेलिब्रिटी में से एक हैं।
मुनमुन दत्ता ने पोस्टग्रेजुएशन अंग्रेजी विषय से किया है। वो पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। एक इंटरव्यू में मुनमुन ने बताया था कि वो एक्टिंग में नहीं आना चाहती थीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं। मुनमुन ने कहा कि 'मैं तो अब भी डॉक्टर बनना चाहती हूं। मौका मिलता है तो मैं बहुत पढ़ती हूं। मेरे फोन में मेडिकल से संबंधित ऐप है।'