28 Mar 2024, 19:03:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी अभिनेत्री ने दोस्‍तों संग की पार्टी - हाथ में दिखी वाइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 3:44PM | Updated Date: Sep 14 2019 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी की मशहूर अभिनेत्री रिद्धि डोगरा हाल ही में राकेश बपट के साथ शादी टूटने के बाद तो उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। अब उनकी कुछ तस्‍वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में रिद्धि अपनी दोस्त और अभिनेत्री सनाया ईरानी के साथ खूब मस्ती करती और जाम छलकाती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आती ही जबरदस्त वायरल हो रही है।
 
दोस्तों के साथ रिद्धि के चेहरे पर खास चमक दिखाई पड़ रही थी और वो ख़ुशी से झूमती दिखाई दी। पार्टी के दौरान रिद्धि ने अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की और काफी सारी तस्वीरें भी खिंचवाई। दोस्तों के साथ इस पार्टी के दौरान रिद्धि ने सफेद रंग की टैंक टॉप को हरे रंग की पैंट के साथ कैरी किया हुआ था और बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »