28 Mar 2024, 19:39:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी अभिनेत्री ने की खुदकुशी - अपार्टमेंट की छत से कूदकर दी जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2019 2:11PM | Updated Date: Aug 30 2019 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेत्री ने मुंबई के लोखंडवाला इलाके में अपने घर की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। यह घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री की पहचान पर्ल पंजाबी के रूप में हुई है, जो लोखंडवाला के ओशिवारा की केनवुड सोसाइटी में रहती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 वर्षीय अभिनेत्री पर्ल पंजाबी पिछले काफी समय से बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी कर रही थीं, लेकिन कोशिशों के बावजूद कोई सफलता ना मिलने के कारण वो काफी परेशान चल रहीं थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस पर्ल दिमागी रुप से भी काफी परेशान थीं और अक्सर उनका अपनी मां के साथ झगड़ा होता रहता था।
 
यह घटना गुरुवार देर रात की है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए विपिन कुमार ठाकुर नामक केनवुड सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया, 'यह घटना रात 12:15 से 12:30 के बीच की है। अचानक कुछ शोर हुआ, मुझे लगा कि कोई सड़क पर चिल्ला रहा है। हम वहां देखने के लिए गए कि आखिर क्या मामला है। जब मैं वापस लौटा तो मैंने तीसरी मंजिल से आती हुईं कुछ आवाजें सुनीं, जहां वो लड़की रहती थी।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »