24 Apr 2024, 10:38:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

5 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहीं पुरानी 'गोपी बहू'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 1:02PM | Updated Date: Aug 23 2019 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टेलीविजन की पुरानी 'गोपी बहू' यानि जिया माणेक के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। गोपी का किरदार निभाकर जिया माणेक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि कुछ वक्त बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। जिया के बाद इस रोल को देवोलीना भट्टाचार्य ने निभाया। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि आपकी पुरानी 'गोपी बहू' 5 साल बाद टीवी की दुनिया में वापसी कर रही हैं। स्पॉटब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक जिया माणेक सुपरनैचुरल सीरियल 'मनमोहिनी' में नजर आएंगी।
 
इस सीरियल में जिया के किरदार का नाम गोपिका होगा। जिया आखरी बार 'बड़ी दूर से आए हैं' सीरियल में नजर आई थीं जिसके बाद अब वह 'मनमोहिनी' में दिखेंगी। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए जिया ने कहा- 'गोपी और गोपिका दोनों किरदारों में बहुत अंतर है। जैसे जैसे सीरियल की कहानी आगे बढ़ेगी तो आपको पता चलेगा कि वह कितनी चालाक है। गोपी बहुत मासूम और सहमी सी थी लेकिन गोपिका बेखौफ और बिंदास है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »