29 Mar 2024, 05:44:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

टीवी अभिनेत्री ने अपनी 17 साल की बेटी हत्‍या कर लगा ली फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 3:45PM | Updated Date: Aug 11 2019 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मराठी टीवी अभिनेत्री प्रदन्या पार्कर ने आत्महत्या कर ली है। 40 साल की प्रदन्या पार्कर ने सुसाइड से पहले अपनी 17 साल की बेटी श्रुति की भी हत्‍या कर दी। बाद में उन्होंने खुद भी आत्महत्या कर ली। मौत के बाद उनके घर से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसे पढ़ने के बाद उनकी मौत के कारण का खुलासा हुआ है। 
 
पूरा मामला महाराष्ट्र के कलवा शहर का है। जहां शुक्रवार को ये घटना हुई थी। 40 साल की प्रदन्या पार्कर ने पहले 17 साल की बेटी श्रुति की गला दबाकर हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को बरामद हुए सुसाइड नोट के मुताबिक प्रदन्या पार्कर काम ना मिलने की वजह से परेशान थीं। उन्हें लंबे टाइम से मराठी सिनेमा में काम नहीं मिल रहा था। इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही प्रदन्या पार्कर के पति का भी बिजनेस ठीक नहीं चल रहा था। इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। 
 
प्रदन्या पार्कर ने जिस दौरान इस पूरी घटना को अंजाम दिया तब उनके पति जिम गए हुए थे। सुबह 9 बजे जब प्रदन्या के पति वापस घर आए तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद उन्होंने गेट तोड़ दिया। तब प्रदन्या का शव पंखे से लटका और बेटी श्रुति का शव बेडरूम में पड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि कहा यही जा रहा है कि एक्ट्रेस प्रदन्या पार्कर ने तनाव और आर्थिक तंगी के चलते ये कदम उठाया है। कुछ रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि प्रदन्या पार्कर को पति के अफेयर को लेकर शक था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »