19 Apr 2024, 21:01:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दुल्हन बनीं टीवी की किन्नर बहू - सामने आई ये खूबसूरत तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 2:37PM | Updated Date: Aug 7 2019 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलाइक ने इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में रुबीना ब्राइडल अवतार में नजर आ रही है। शादी के जोड़े में हसीना बला की खूबसूरत लग रही है। उनके फैंस ये तस्वीरें काफी पसंद कर रहे है। रेड एंड ग्रीन कलर के लहंगे में रुबीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। लाल चूड़े, रेड एंड ग्रीन ज्वैलरी, नथ रुबीना के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। 
 
तस्वीरें शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा- 'रील हो या रियल, बतौर ब्राइड तैयार होने में मैं एक्सपर्ट हो चुकी हूं, आपका इस बारे में क्या कहना है?' बता दें कि टीआरपी रेटिंग में रुबीना का शो अच्छी रैंकिंग पर रहता है। शक्ति में रुबीना के अपोजिट विवियन डिसेना हैं। शो में दोनों की केमिस्ट्री पसंद की जा रही है। सीरियल में हरमन और सौम्या की लव स्टोरी में मेकर्स अक्सर ट्विस्ट लाते रहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »