19 Apr 2024, 13:53:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

द कपिल शर्मा शो के स्टार कॉमेडियन कीकू पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2019 4:48PM | Updated Date: Aug 6 2019 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। द कपिल शर्मा शो के स्टार कॉमेडियन कीकू शारदा (बच्चा यादव) मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं। कीकू शारदा पर 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी में शामिल होने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि कीकू और कई अन्य लोग मुंबई फेस्ट नामक चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े हैं और इन्होंने 50.70 लाख रुपये का धोखाधड़ी किया है। यह आरोप डायरेक्टर नितिन कुलकर्णी ने लगाए हैं।
 
नितिन कुलकर्णी ने कीकू शारदा के साथ कुल 6 लोगों पर आरोप दर्ज करवाए हैं। हालांकि, कीकू शारदा ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मैं चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़ा नहीं हूं। मुझे इन आरोपों में जबरदस्ती घसीटा जा रहा है। मेरा इस मामले कोई लेना-देना नहीं है। आरोपों पर कीकू ने कहा कि मैं मुंबई फेस्ट के इवेंट में भाग लिया हूं।
 
लेकिन मैं इसका सदस्य नहीं हूं। हालांकि मेरे पिता इसके मेंबर हैं। बिना किसी कारण मेरा नाम इसमें घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब मैं इस इवेंट का सदस्य ही नहीं हूं तो पता नहीं क्यों मुझे जबरन इस मामले में घसीटा जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »