मुंबई। आशका गोराडिया ने सोनी टीवी पर कुसुम में कुमुद की भूमिका की थी। लागी तुझसे लगन में कलावती की भूमिका निभाने के बाद वह काफी मशहूर हुई थी। आशका गोराडिया ने तमाम टीवी शोज करने के साथ ही मॉडलिंग भी की है। आशका के पास परफेक्ट बॉडी है, जिसे फ्लॉन्ट करने से वो डरती नहीं हैं। कई तस्वीरों में वो अपनी बिकिनी बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई दी हैं। आशका सोशल मीडिया पर अपने पति ब्रेंट गोबले संग योग करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस तस्वीर मे आशका गोराडिया अकेली ही योग करती नजर आ रही है।