20 Apr 2024, 05:17:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

शादी के 8 साल बाद पापा बने अभिनेता बरुन, सामने आई पहली तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2019 4:31PM | Updated Date: Jul 31 2019 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेता बरुन सोबती के घर महीने भर पहले बेटी ने जन्म लिया था। 'इस प्यार को क्या नाम दूं' स्टार बरून की बेटी की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। पिता बनने के बाद से ही बरुन के फैंस उनको लगातार बधाईयां दे रहे हैं। बेटी के एक महीने को होने पर सेलिब्रेशन में डूबे बरुन सोबती के पिता ने दादा बनने की खुशी में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी पोती की तस्वीर शेयर की है।
 
तस्वीर में देखने पर बरुन सोबती की बेटी हूबहू उनकी तरह ही नजर आती है। तस्वीर में वरूण अपनी बेटी को किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी बेटी अपने बेड पर लेटी आराम फरमाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि, बरुन की बेटी वाकई बहुत क्यूट है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »