24 Apr 2024, 19:54:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कपिल शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर, अब करने जा रहे हैं यह नया काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2019 3:13PM | Updated Date: Jul 25 2019 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फैंस को यह जानकर बेहद खुशी होगी कि कॉमेडियन कपिल शर्मा कार्टून फिल्म 'एंग्री बर्ड' का हिस्सा बन गए हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट के हिंदी वर्जन में कपिल शर्मा 'एंग्री बर्ड' के रेड को अपनी आवाज देंगे। बता दें कि 'एंग्री बर्ड' के फर्स्ट पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया था। हालिया रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'द लॉयन किंग' के हिंदी वर्जन ने भी फैंस के बीच काफी वाहवाही बटोरी है। अब देखना ये होगा कि कपिल की आवाज रेड बनकर कैसे फैंस का दिल जीतती है।
 
बता दें कि कपिल शर्मा हमेशा से हर उम्र के लोगों को हंसाते आए हैं और इस कारण उनकी घर-घर तक एंट्री है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि कपिल फिल्म के लीड रोल रेड की आवाज बनेंगे। फिल्म 23 अगस्त को रिलीज हो रही है। कपिल शर्मा के शो की बात करें तो फिलहाल कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने द कपिल शर्मा शो को लेकर व्यस्त हैं। खबरें हैं कि वे जल्द पापा भी बनने वाले हैं और इस कारण शो से कुछ दिनों की छुट्टी लेंगे।
 
हाल ही में कपिल शर्मा पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। आपको बता दें कि बॉलीवुड सितारे इन दिनों हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्मों में वॉइस ओवर दे रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द लॉयन किंग में शाहरुख़ खान और उनके बेटे आर्यन खान ने वॉइस ओवर दिए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »