29 Mar 2024, 12:20:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दर्दनाक...! ससुराल सिमर के इस मशहूर अभिनेता की सड़क हादसे में मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 11:52AM | Updated Date: Jul 19 2019 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी के फैंस के लिए एक बेहद की बुरी खबर है। टीवी सीरियल ससुराल सिमर का फेम बाल कलाकार शिवलेख सिंह की एक कार हादसे में मौत हो गई। ये हादसा रायपुर के बाहरी इलाके में उस वक्त हुआ जब उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। ये काफी बुरी भिड़ंत थी जिसमें बाल कलाकार की मौके पर ही मौत हो गई। शिवलेख सिंह ससुराल सिमर का समेत कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके थे। उनकी उम्र महज 14 साल की थी।
 
जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त जब वो कार में अपने पैरेंट्स के साथ जा रहे थे। ये दर्दनाक दुर्घटना सुबह करीब 3 बजे हुई है। चाइल्ड एक्टर शिवलेख सिंह अपनी माता लेखना और पिता शिवेंद्र सिंह के साथ कार में सफर कर रहे थे। उनके साथ ही काम में एक और करीबी दोस्त नवीन सिंह थे। इन सभी को गंभीर चोटें आई है। जबकि शिवलेख सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
 
हादसे के वक्त कार में सवार परिवार के साथ शिवलेख सिंह रायपुर के बिलासपुर की ओर जा रहे थे। जब उनकी कार आने वाले एक ट्रक से टकरा गई। शिवलेख सिंह की मां लेखना सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया है कि पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर को पकड़ने में जुटी हुई है।
 
एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि शिवलेख सिंह रायपुर एक मीडिया इंटरव्यू के लिए आ रहे थे। शिवलेख छत्तीसगढ़ के जिले चंपा से ताल्लुक रखते थे और अपने माता-पिता के साथ मुंबई में बीते दस सालों से रह रहे थे। वो 'ससुराल सिमर का' के अलावा 'संकटमोचन हनुमान' में भी नजर आए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »