19 Apr 2024, 00:32:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक और अभिनेत्री ने छोड़ा शो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 4:35PM | Updated Date: May 31 2019 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को एक और एक्ट्रेस ने अलविदा कह दिया है। ये रिश्ता... में गायू का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस देबलीना चटर्जी शो छोड़ने वाली हैं। उन्होंने अपना आखिरी सीन भी शूट कर लिया है। देबलीना के शो छोड़ने की खबर उनके फैंस के लिए शॉकिंग हैं, क्योंकि ये रिश्ता.. में पिछले दिनों देबलीना के रोल बढ़ाया गया था। ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलने के बावजूद एक्ट्रेस के छोड़ने की खबर हैरान करती है। 
 
स्पॉटबॉय ने देबलीना के शो छोड़ने की वजह बताई है। वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, लीप के बाद शो में देबलीना मां का रोल नहीं करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला लिया है।  सूत्रों के अनुसार - लीप के फैसले से देबलीना खुश नहीं थीं। वे 5 साल के बच्चे की मां का रोल नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने प्रोडक्शन हाउस को अपना फैसला बता दिया था कि वे आगे शो को नहीं कर पाएंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »