19 Apr 2024, 09:33:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

इस अभिनेत्री ने 10वें महीने में दिया बेटे को जन्म - दूसरी बार बनीं मां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2019 2:20PM | Updated Date: May 14 2019 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री छवि मित्तल दोबारा मां बन गई हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के 10वें महीने में बेटे को जन्म दिया है। 9वां महीना गुजरने के बाद से छवि अपनी डिलीवरी का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। उन्होंने अपने नवजात बेटे का नाम अरहाम हुसैन रखा है। छवि ने मंगलवार को इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी कि, उन्होंने 'दस महीने की गर्भावस्था' के बाद सोमवार को बेटे अरहान को जन्म दिया है।
 
छवि ने अपने बेटे के हाथ की झलक दिखलाती एक फोटो साझा करते हुए लिखा, "शुभकामनाओं के लिए आप सबका शुक्रिया। मैं अभी भी अस्पताल में हूं और जल्द ही आप सबसे अपने जन्म-कथा साझा करूंगी। " छवि और मोहित हुसैन की शादी को 14 साल से भी ज्यादा समय हो चुका है, दोनों की एक छह साल की बेटी भी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »