23 Apr 2024, 19:52:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

इस अभिनेता की बेटी ने निगल लिया प्लास्टिक का खिलौना - हो गई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 2:48PM | Updated Date: May 10 2019 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेता प्रतीश वोरा की बेटी की एक अनहोनी होने से मौत हो गई है। दरअसल प्रतीश की बेटी सात मई को राजकोट गुजरात के घर पर प्लास्टिक के खिलौने से खेल रही थी। इसी बीच खिलौना निगल लिया। जिसके बाद खिलौने के गले में अटक जाने से उसकी जान निकल गई। 
 
बताया जा रहा है कि गुरुवार को प्रतीश शो की शूटिंग के लिए गये थे। जब उन्हें अपनी बेटी की मौत की खबर मिली तो बिना कुछ सोचे समझे वो शूटिंग कैंसिल करके राजकोट के लिए रवाना हो गए। प्रतीश से टेलीचक्कर ने बात की। उन्होंने बताया कि उनकी बच्ची प्लास्टिक के खिलौने से खेल रही थी। जिसके गले में अटकने से उसकी मौत हो गई। 
 
इस घटना से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक है। रिपोर्ट की मानें तो प्रतीश की बेटी की डेथ के बाद उसके शव को वापिस ले जाया गया। इसी के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना से पूरी इंडस्ट्री सकते में है। दर्दनाक घटना को लेकर कलाकारों के बीच भी शोक है।  प्रतीश, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, क्राइम पेट्रोल और प्यार के पापड़ जैसे सीरीयल्स में नजर आ चुके हैं। इस सीरीयल में उन्होंने फेमस नंदू का किरदार निभाया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »