26 Apr 2024, 03:38:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

हिना खान ने बॉयफ्रेंड के साथ की सारी हदें पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2019 5:21PM | Updated Date: Jan 2 2019 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस हिना खान अकसर अपनी हॉट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की।  सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
 
बता दें कि हिना पिछले दिनों रॉकी के साथ मालद्वीव में छुट्टियां मनाने गई हुई थी। इसके बाद उन्होंने इस खास वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके साथ ही हिना ने स्कूबा डाइविंग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था। हिना इन दिनों ‘कसौटी जिदगी के 2’ में कोमोलिका का नेगेटिव किरदार निभा रही हैं। फैंस उनके इस किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही हिना इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'लाइन्स' की शूटिंग में बिजी हैं। वह फिल्म की शूटिंग के लिए जम्मू गईं हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »