29 Mar 2024, 04:24:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फेडरर ने निशिकोरी को हराया - अब सेमीफाइनल में जोकोविच से भिड़ंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2018 10:33AM | Updated Date: Nov 4 2018 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। ग्रैंड स्लेम खिताबों के बेताज बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और उनके प्रबल प्रतिद्वंद्वी सर्बिया के नोवाक जोकोविक के बीच पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेला जाएगा। फेडरर ने क्वार्टर फाइनल में जापान के केई निशिकोरी को 6-4, 6-4 से पराजित किया। स्विस मास्टर ने यह मुकाबला एक घंटे 20 मिनट में जीता। 
 
अपने 100वें एटीपी खिताब से मात्र दो कदम दूर रह गए फेडरर को सेमीफाइनल में जोकोविक की चुनौती से जूझना होगा। फेडरर ने हाल में बासेल में अपना 99वां खिताब जीता था। फेडरर 2015 के बाद से पहली बार  पेरिस मास्टर्स में खेल रहे हैं। इस बीच जोकोविक ने दो घंटे 12 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 4-6, 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
 
फेडरर और जोकोविक के बीच यह 47वीं बार मुकाबला होगा, लेकिन पिछले 33 महीनों में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा। जोकोवविक स्विस मास्टर के खिलाफ 24-22 का करियर रिकॉर्ड रखते हैं। जोकोविक ने फेडरर को गत 19 अगस्त को सिनसिनाटी फाइनल में 6-4, 6-4 से हराया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »