28 Mar 2024, 16:34:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

सानिया मिर्जा की बहन बनेगी टीम इंडिया के खिलाड़ी के बेटे की दुल्हन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 5:15AM | Updated Date: Oct 8 2019 5:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। अनम मिर्जा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असद की दुल्हन बनेंगी। लंबे समय से चली आ रहीं दोनों की शादी की अफवाहों को अब खुद सानिया मिर्जा ने स्वीकार किया है। उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, सानिया मिर्जा ने कहा है, 'अनम दिसंबर में शादी कर रहीं हैं. हम हाल ही में पेरिस में बैचलर पार्टी मनाकर लौटे हैं और हम बेहद उत्साहित हैं। सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा पेशे से फैशन स्टाइलिस्ट हैं। दरअसल, अनम मिर्जा ने सोशल मीडिया पर मोहम्मद असद के साथ एक फोटो साझा की थी, जिसके कैप्‍शन में उन्होंने लिखा था, 'फैमिली'. इसके बाद से ही दोनों की शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »