19 Apr 2024, 14:26:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस : नागल बांजा लुका चैलेंजर खिताब से चूके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 1:10PM | Updated Date: Sep 16 2019 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। छठी वरीय भारत के सुमित नागल बोसनिया और हेरजेगोविना के बांजा लुका में चल रहे 48,600 यूरो की ईनामी राशि वाले चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हॉलैंड के तालोन ग्रिक्सपुअर से पराजित होकर खिताब से चूक गये। नागल ने टूर्नामेंट में शुरूआत से बढ़िया प्रदर्शन दिखाया लेकिन रविवार को हुये पुरूष एकल के फाइनल में उन्हें विपक्षी खिलाड़ी के हाथों 91 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 2-6, 3-6 से पराजय झेलनी पड़ गयी। हरियाणा के झज्जर के निवासी 21 वर्षीय नागल फिलहाल विश्व में 174वीं रैकिंग पर हैं।
 
उन्होंने फाइनल मैच में 21 में से 16 ब्रेक प्वांइट बचाये लेकिन पांच में से केवल एक मौके पर ही तालोन की सर्विस तोड़ सके। वहीं विश्व में उनसे निचली 187वीं रैंकिंग के हॉलैंड के खिलाड़ी ने पांच में से चार बार अपने ब्रेक अंक बचाये और 21 में से पांच ब्रेक अंकों को भुनाया। अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन-2019 के फाइनल में पहुंचे नागल ने स्विस मास्टर रोजर फेडरर के खिलाफ मैच के पहले सेट को जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अपनी से निचली रैंक खिलाड़ी के खिलाफ वह तीन डबल फाल्ट कर बैठे और केवल 56 अंक ही जीते।
 
तालोन ने मैच में एस एस लगाया और एक डबल फाल्ट भी किया। उन्होंने कुल 74 अंक जीते। दोनों खिलाड़यिों ने पहली सर्विस पर 60 फीसदी अंक लिये। नागल ने पहली सर्विस पर 14 अंक और दूसरी सर्विस पर 16 अंक जीते। भारतीय टेनिस खिलाड़ी को फाइनल में पहुंचने की बदौलत 48 एटीपी अंक और 3,650 यूरो की ईनामी राशि मिली जबकि तालोन को 6,190 यूरो की ईनामी राशि और 80 एटीपी अंक प्राप्त हुये हैं। तालोन ने अपने करियर का पहला एटीपी चैलेंजर बेंगलुरू में वर्ष 2017 में जीता था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »