19 Apr 2024, 23:50:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आशीष ने पुलिस खेलों में टेनिस में जीते दो स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 12:27AM | Updated Date: Aug 18 2019 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। विजिलेंस विभाग पंजाब के सहायक महानिरीक्षक आशीष कपूर ने चीन के चेंगदू में हुए विश्व पुलिस और फायर खेलों में टेनिस स्पर्धा में युगल और एकल दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीत लिया। विजिलेंस विभाग के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, ‘‘आशीष ने लगातार चार बार इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वह 15 वर्षों से टेनिस के एकल वर्ग में अखिल भारतीय पुलिस चैंपियन हैं। वर्ष 2009 में आशीष ने टेनिस एकल में कांस्य पदक जीता था। 2011 में रजत पदक और 2013, 2015 तथा 2017 में उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते थे।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »