28 Mar 2024, 17:57:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुखद नहीं रही एंडी मरे की एकल वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 12:24AM | Updated Date: Aug 14 2019 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। तीन बार के ग्रैंड स्लेम विजेता ब्रिटेन के एंडी मरे की एकल में वापसी सुखद नहीं रही और वह यूएस ओपन के तैयारी टूर्नामेंट सिनसिनाटी मास्टर्स में सोमवार को रिचर्ड गास्के के साथ अपना मुकाबला हारकर पहले ही दौर में बाहर हो गए। सिनसिनाटी मास्टर्स में दो बार के विजेता रहे रिचर्ड ने मरे को लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से हरा दिया। इस हार के साथ ही मरे की एकल स्पर्धाओं में वापसी सुखद नहीं रही। मरे का आखिरी एकल मुकाबला इस वर्ष हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन में हुआ था जहां उन्हें पांच सेटों में हार का सामना करना पड़ा था। 32 वर्षीय मरे अपने कूल्हे की सर्जरी से उबर रहे हैं जो 28 जनवरी को हुई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »