19 Apr 2024, 22:06:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस : पेस-सॉक सिटी ओपन के पहले राउंड में बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2019 4:07PM | Updated Date: Jul 31 2019 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। वाइल्ड कार्ड भारत के लिएंडर पेस और अमेरिका के जैक सॉक को 1,895,290 डॉलर की ईनामी राशि वाले सिटी ओपन एटीपी टूर टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हारकर बाहर होना पड़ा है। भारतीय-अमेरिकी जोड़ी को आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनॉर और जॉन पीयर्स की जोड़ी ने लगातार सेटों में  7-5, 6-2 से पराजित किया। आस्ट्रेलियाई जोड़ी ने पहले सर्व पर 77 फीसदी अंक जीते और दूसरे सर्व पर उन्हें 65 फीसदी अंक मिले। डी मिनॉर और पीयर्स की जोड़ी ने आठ में से चार ब्रेक अंक भुनाये जबकि दो में से एक का बचाव किया।
 
उन्होंने मैच में छह एस लगाये और दो डबल फाल्ट किये। पेस और सॉक ने दूसरी ओर मैच में तीन एस लगाये और दो डबल फाल्ट किये। उन्होंने पहले सर्व पर 63 फीसदी अंक हासिल किये और दूसरे सर्व पर केवल 42 फीसदी अंक ही जीत पाये। उन्होंने आठ में से चार ब्रेक अंक बचाये लेकिन दो में से एक ही बार विपक्षियों की सर्विस तोड़ पाये।
 
वाइल्ड कार्ड सॉक को वहीं पुरूष एकल के पहले राउंड में भी हार झेलनी पड़ी जहां उन्हें आस्ट्रेलिया के जार्डन  थॉम्पसन ने 7-5, 6-3 से हराया। अन्य मुकाबलों में तीसरी सीड रूस के दानिल मेदवेदेव ने वाइल्ड कार्ड अमेरिका के बोजोर्न फ्राटेंगेलो को एकल के दूसरे राउंड में आसानी से 6-3, 6-4 से एक घंटे 14 मिनट में हराया।
 
इससे पहले बोजोर्न ने 2016 के सिटी ओपन उपविजेता इवो कार्लेविच को पहले दौर में 6-4, 6-7(14), 7-6(5) से दो घंटे 32 मिनट तक चले मैराथन संघर्ष में हराया था। फ्रांस के जो विलफ्रेड सोंगा ने कनाडा के क्वालिफायर ब्रेडेन शिनर को 6-4, 7-6(2) से 80 मिनट में हराया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »