17 Apr 2024, 03:39:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गुणेश्वरन ने किया चार स्थान का सुधार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 7:47PM | Updated Date: Jul 15 2019 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के पहले राउंड में हारने के बावजूद अपनी रैकिंग में चार स्थान का सुधार किया है। गुणेश्वरन चार स्थान के सुधार के साथ 89वें नंबर पर पहुंच गये हैं। विंबलडन के युगल के तीसरे दौर तक पहुंचने वाले दिविज शरण का 43वां स्थान बरकरार है जबकि रोहन बोपन्ना एक स्थान गिरकर 48वें, लिएंडर पेस दो स्थान गिरकर 75वें और जीवन नेदुनचेझियन दो स्थान गिरकर 81वें स्थान पर खिसक गये हैं। पूरव राजा ने युगल रैकिंग में तीन स्थान का सुधार किया है और 82वें नंबर पर आ गये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »