20 Apr 2024, 00:11:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस : फेडरर की 350वीं ग्रैंड स्लेम जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 2:39PM | Updated Date: Jul 7 2019 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। 20 ग्रैंड स्लेम खिताबों के बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और उनके प्रबल प्रतिद्वंद्वी फ्रेंच ओपन चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में स्थान बना लिया। दूसरी सीड फेडरर ने 27वीं सीड फ्रांस के लुकास पोइली को दो घंटे छह मिनट में में 7-5, 6-2, 7-6 से पराजित किया। फेडरर की यह 350वीं ग्रैंड स्लेम जीत है और वह 17वीं बार विंबलडल के दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गए हैं।
 
फेडरर का अंतिम 16 में इटली के मातियो बेनेटिनी से मुकाबला होगा। तीसरी सीड नडाल ने फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा को एक घंटे 48 मिनट में 6-2, 6-3, 6-2 से हराया और नौंवीं बार विम्बलडन के दूसरे सप्ताह में पहुंच गये। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच पहले ही अंतिम-16 में पहुंच चुके हैं।
 
इस तरह दुनिया के शीर्ष तीन पुरुष खिलाड़ियों ने वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम के दूसरे सप्ताह में जगह बनायी है। 23 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन और 11वीं सीड सेरेना ने जर्मनी की जूलिया जोर्जिस को एक घंटे 12 मिनट में 6-3, 6-4 से हराया। सेरेना का अंतिम 16 में स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो के साथ मुकाबला होगा जिन्होंने अमेरिका की लॉरेन डेविस को एक घंटे आठ मिनट में 6-3, 6-3 से हराया।
 
पुरुषों में आठवीं सीड जापान के केई निशिकोरी और अमेरिका के सैम क्वेरी ने भी अंतिम 16 में जगह बना ली। निशिकोरी ने अमेरिका के स्टीव जॉनसन को एक घंटे 50 मिनट में 6-4, 6-3, 6-2 से हराया और अपनी 400वीं करियर जीत हासिल की। क्वेरी ने ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को एक घंटे 53 मिनट में 7-6, 7-6, 6-3 से पराजित किया। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »