29 Mar 2024, 10:05:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पेस मिश्रित युगल में भी बाहर, दिविज तीसरे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 12:38AM | Updated Date: Jul 6 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस का वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में सफर समाप्त हो गया है जबकि दिविज शरण ने पुरुष युगल के तीसरे दौर में जगह बना ली है। पुरुष युगल से बाहर हो चुके पेस मिश्रित युगल के पहले दौर में भी हार गए। पेस और उनकी जोड़ीदार ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्तोसुर को ब्रिटिश जोड़ी इवान होएत और एडेन सिल्वा ने एक घंटे 42 मिनट में 6-4, 2-6, 6-4 से हराया। 

 
दिविज शरण और उनके ब्राजीली जोड़ीदार मार्कसेलो डेमोलिनर ने बेल्जियम की जोड़ी सेंडर गिले और जोरान व्लीगेन को तीन घंटे एक मिनट के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 7-6, 5-7, 7-6, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। 33 वर्षीय दिविज शरण इस साल आॅस्ट्रेलियन ओपन के पहले और फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में बाहर हो गए थे लेकिन यहां उन्होंने तीसरे दौर में स्थान बना लिया है। वह पिछले साल विंबलडन के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »