29 Mar 2024, 12:16:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओस्टापेंको ने कोंटा को बर्मिघम ओपन से किया बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 1:46AM | Updated Date: Jun 20 2019 1:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिघम। लातविया की येलेना ओस्टापेंको ने बुधवार को ग्रेट ब्रिटेन की योहाना कोंटा को बर्मिघम ओपन में महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में मात दे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड नंबर-37 ओस्टापेंको ने वर्ल्ड नंबर-18 कोंटा को 6-3, 6-4 से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। जीत के बाद ओस्टापेंको ने कहा, "कोंटा शानदार खेल रही थीं। वह फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं जबकि मैं बीते कुछ महीनों से संघर्ष कर रही हूं। लेकिन, यह दूसरी बार है जब मैंने इस सीजन में लगातार दो मैच जीते हैं।" तीसरे दौर में ओस्टापेंको का सामना रूस की मारगेरिटा गैसपारयान और क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »