19 Apr 2024, 01:37:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस : कंधे की चोट के चलते फ्रेंच ओपन से हटीं शारापोवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 5:35PM | Updated Date: May 16 2019 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और दो बार की फ्रेंच ओपन विजेता रूस की मारिया शारापोवा कंधे की सर्जरी से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन से हट गयी हैं। फ्रेंच ओपन 26 मई से शुरू होने जा रहा है। फ्रेंच ओपन से हटने के बाद शारापोवा ने सोशल मिडिया पर कहा, ‘‘मैं फ्रेंच ओपन से हट रही हूं। सही निर्णय लेने हमेशा आसान नहीं होते। अच्छी बात यह है कि मैं अभ्यास के लिये कोर्ट पर आ गयी हूं और धीरे-धीरे अपने कंधे में चोट से उबरने की कोशिश कर रही हूं। मैं पेरिस को बहुत याद करूंगी।’’

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने जनवरी से अब तक किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है तथा उनकी फरवरी में कंधे की सर्जरी भी हुई थी। शारापोवा पांच बार की ग्रैंड स्लेम विजेता है। उन्होंने 2012 और 2014 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था तथा पिछले सीजन में वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।  शारापोवा इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में एश्ले बार्टी से हार गई थीं और इस समय उनकी विश्व रैकिंग 35वीं है। फ्रेंच ओपन इस वर्ष 26 मई से शुरू होने जा रहा है। पुरुषों में जहां राफेल नडाल टूर्नामेंट के गत विजेता है वहीं महिला वर्ग में सिमोना हालेप पिछली बार की चैंपियन है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »