28 Mar 2024, 16:14:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मां बनने के बाद पहली बार टेनिस कोर्ट पर लौटी सानिया मिर्जा, शेयर किया वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 1:43PM | Updated Date: Mar 12 2019 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा एक बार फिर कोर्ट पर लौट गई हैं। सानिया ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह प्रैक्टिस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है तो... आज यह हुआ। आठ सेंकेंड के इस वीडियो में सानिया मिर्जा एक के बाद एक कई शॉट लगाते दिखाई दे रही है।
 
मां बनने के बाद पहली बार सानिया मिर्जा टेनिस कोर्ट पर लौटी हैं। ट्विटर पर वीडियो डालने के बाद फैंस ने उनका स्वागत किया। कई लोगों ने इस वीडियो को 'प्रेरणा स्त्रोत' भी बताया। बता दें कि अक्टूबर 2017 में सानिया मिर्जा ने गर्भवती होने के कारण टेनिस कोर्ट छोड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि वह टोक्यो ओलंपिक 2020 से पहले कोर्ट पर वापसी करेंगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »