24 Apr 2024, 10:44:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चौथी बार बने लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर बने नोवाक जोकोविच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 5:57PM | Updated Date: Feb 19 2019 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोनाको। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच चौथी बार प्रतिष्ठित लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार में स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर बन गए हैं। जोकोविच को यहां सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं महिलाओं में अमेरिका की स्टार जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। बाइल्स ने गत वर्ष विश्व चैंपियनशिप में रिकार्ड शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था।
 
उन्हें 2017 में भी यह पुरस्कार मिला था। जोकोविच ने कोहनी की सर्जरी के बाद वापसी करते हुए 2018 में विम्बलडन और यूएस ओपन के खिताब जीते थे।जोकोविच ने स्टार फुटबॉल खिलाड़ी किलियन एमबापे और लूका मॉडरिच के अलावा फाॅर्मूला वन विश्व चैंपियन लुईस हेमिल्टन, एनबीए सुपरस्टार लेब्रोन जेम्स और केन्या के विश्व रिकार्डधारी मैराथन धावक इलियुद किपचोगे जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »