28 Mar 2024, 21:25:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ऐतिहासिक ऊंचाई पर सेंसेक्स - बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार पहुंचा 38 हजार के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2018 10:32AM | Updated Date: Aug 9 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सेंसेक्स ने आज नई ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स आज कारोबार खुलते ही 38,000 के पार पहुंच गया। निफ्टी भी 11,500 के करीब पहुंच गया। शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके बाद सेंसेक्स वापस गिरकर 37995 पर ट्रेड कर रहा था। आज के कारोबार में बढ़त का मुख्य कारण ICICI बैंक का शेयर था। ये शेयर 3 फीसदी बढ़कर 328 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ मारुति के शेयर में 1 फीसदी की गिरावट देखी गई।
 
ये शेयर 9,118 पर ट्रेड कर रहा था।हालांकि एशियाई बाजार ट्रेड वार की आशंका के कारण निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। गुरुवार के दिन 671 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे वहीं 348 शेयरों में गिरावट थी। सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। मेटल एनर्जी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »