25 Apr 2024, 14:29:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी भी फिसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2018 11:34AM | Updated Date: Feb 9 2018 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट का असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों पर देखा गया। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्‍बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 500 अंकों तक लुढ़क गया। सुबह करीब 9.55 में यह 482 अंकों की गिरावट के साथ 33930 अंकों पर कारोबार कर रहा था। 
 
निफ्टी में भी गिरावट
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक में भी गिरावट देखी गई। वह 146 अंकों की गिरावट के साथ करीब 10,430 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में सप्ताह में दूसरी बार प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस में 1,000 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। 
 
गिरावट के साथ हुआ था बंद
सीएनएन के मुताबिक, डॉव जोंस इंडिस्ट्रयल एवरेज गुरुवार के कारोबार में 1,033 अंकों यानी 4.15 फीसदी की गिरावट के साथ 23,860.46 पर बंद हुआ। यह अमेरिकी शेयर बाजार के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट थी। इससे पहले सोमवार को भी बाजार में डॉव जोंस 1,175 अंक टूट गया था। नैस्डैक सूचकांक 274.82 अंकों यानी 3.90 फीसदी की गिरावट के साथ 6,777.16 पर बंद हुआ जबकि एसएंडपी 500 सूचकांक 100.66 अंकों यानी 3.75 फीसदी की गिरावट के साथ 2,581.00 पर बंद हुआ। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »