24 Apr 2024, 19:09:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रिकॉर्ड स्तर पर बाजार, निफ्टी 10450, सेंसेक्स 33660 के पार खुला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2017 4:02PM | Updated Date: Nov 3 2017 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एशियाई और अमरीकी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत नए रिकॉर्ड के साथ हुई है। अमरीका के नए फेडरल रिजर्व प्रमुख के नाम की घोषणा के बाद बाजार में आई नई ऊर्जा से सैंसेक्स और निफ्टी ने फिर नया रिकॉर्ड उच्चतम स्तर बनाया है। कारोबार की शुरुआत में आज सैंसेक्स 94.12 अंक यानि 0.28 फीसदी बढ़कर 33,667.34 पर और निफ्टी 37.70 अंक यानि 0.36 बढ़कर 10461 पर खुला। फिलहाल सैंसेक्स 85 अंक यानि 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 33,658 के स्तर पर और निफ्टी 23 अंक यानि 0.25 फीसदी की उछाल के साथ 10,447 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
 
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी आई है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी मजबूत हुआ है।
 
बैंक निफ्टी में बढ़त
 
मीडिया, मेटल, एफ.एम.सी.जी., रियल्टी, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 25,480 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि आई.टी., फार्मा और पी.एस.यू. बैंक शेयरों में थोड़ा दबाव नजर आ रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »