20 Apr 2024, 08:21:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स में चार दिन से जारी तेजी पर विराम, 53 अंक गिरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2017 5:51PM | Updated Date: Oct 31 2017 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार में लगातार चार कारोबारी सत्रों में नित नये रिकार्ड बनाने के बाद आज गिरावट का रख रहा। मुनाफा वसूली से सेंसेक्स चोटी से लुढ़क गया।  धातु, सूचना प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक उपक्रम और आटो शेयरों की अगुवाई में गिरावट का रख रहा।  
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गिरावट में खुला और कारोबार के दौरान और नीचे लुढ़क गया। कारोबार की समाप्ति पर यह 53.03 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,213.13 अंक पर बंद हुआ।
 
पिछले कारोबारी दिवस में यह अब तक के सर्वाेच्च स्तर 33,340.17 अंक को छूता हुआ रिकॉर्ड 33,266.16 अंक पर बंद हुआ था। पिछले छह कारोबारी दिवस में यह 876.19 अंक मजबूत हुआ।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 28.35 अंक यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 10,335.30 अंक पर बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 10,384.50 अंक के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद 10,363.65 अंक पर बंद हुआ था। निवेशकों की निगाहें बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणाम तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के परिणाम पर लगी हुई हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »