29 Mar 2024, 18:43:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बढ़त के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी, डॉलर के मुकाबले 70.95 के स्तर पर रुपया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2019 11:00AM | Updated Date: Dec 17 2019 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सप्ताह के पहले दिन की गिरावट के बाद दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Open) बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स (Sensex) 120.10 अंक की बढ़त के बाद 41,058.82 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 36.80 अंक की बढ़त के बाद 12,090.75 के स्तर पर खुला। सुबह करीब 9 बजकर 50 मिनट पर सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर था। सेंसेक्स41,204.58 तक पहुंच गया।सोमवार को भी सेंसेक्स उच्चस्तर 41,185.03 अंक तक गया था।

प्री ओपनिंग के दौरान सुबह 9:15 बजे शेयर मार्केट में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 113.64 अंक बढ़त के बाद 41,052.36 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी भी 28.50 अंक की बढ़त के बाद 12,082.45 के स्तर पर था।वहीं आज डॉलर के मुकाबले रुपया 70.95 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि, बाद में एफएमसीजी, ऊर्जा और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से 71 अंक टूटकर 40,939 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 32.75 अंक के नुकसान से 12,054 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी के शेयर में सबसे अधिक 1.97 प्रतिशत का नुकसान दर्ज हुआ। टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट दर्ज की गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »