28 Mar 2024, 16:45:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जीडीपी के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी 1.45 अरब डॉलर घटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 4:27PM | Updated Date: Aug 31 2019 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 23 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में 1.45 अरब डॉलर घट गया है। अब यह केवल 429.05 अरब डॉलर रह गया है। इस दौरान भारत का स्वर्ण भंडार भी कम हो गया है। विकास दर में कमी के बाद यह दूसरा बड़ा झटका लगा है।

यह रही है स्थिति- रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 23 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.20 अरब डॉलर की गिरावट आयी और यह 397.13 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 24.32 करोड़ डॉलर घटकर 26.87 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 42 लाख डॉलर घटकर 3.62 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 45 लाख डॉलर घटकर 1.43 अरब डॉलर रह गया।

जीडीपी साढ़े छह साल के निचले स्तर पर- शुक्रवार को घोषित जीडीपी के आंकड़ों के मुताबिक यह पिछले साढ़े छह सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी 5.8 फीसदी से घटकर के पांच फीसदी रह गई है। वित्त मंत्रालय के केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने इन आंकड़ों को जारी किया है। पिछले साल यह इसी दौरान आठ फीसदी के पार थी। वहीं पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में यह 5.8 फीसदी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »