23 Apr 2024, 17:34:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 2:10PM | Updated Date: Aug 7 2019 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 52.39 अंकों की गिरावट के साथ 36,924.46 पर कारोबार करते देखा गया। निफ्टी भी लगभग इसी समय 13.05 अंकों की कमजोरी के साथ 10,935.20 पर कारोबार करते देखा गया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 48.42 अंकों की मजबूती के साथ 37,025.27 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.85 अंकों की बढ़त के साथ 10,958.10 पर खुला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »