18 Apr 2024, 22:31:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 72.7 करोड़ डॉलर घटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2019 3:50AM | Updated Date: Aug 5 2019 3:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 72.7 करोड़ डॉलर घटकर 429.64 अरब डॉलर पर रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.73 अरब डॉलर गिरकर 399.35 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 1.02 अरब डॉलर बढ़कर 25.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 15.8 करोड़ डॉलर घटकर 3.51 अरब डॉलर पर रहा जबकि विशेष आहरण अधिकार 28 लाख डॉलर की गिरावट में 1.44 अरब डॉलर रह गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »