19 Apr 2024, 16:49:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर में 62.50 रुपये की गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2019 8:59AM | Updated Date: Aug 1 2019 8:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दामों में आयी गिरावट से बिना सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर में 62.50 रुपये की  गिरावट आयी है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का गैर सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर गुरुवार से 574.50 रुपये का मिलेगा। यह लगातार दूसरा महीना है जब गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर सस्ता हुआ है। जुलाई में दाम 100.50 रुपये कम हुए थे। इस प्रकार दो माह में कीमतें 163 रुपये कम हुई हैं। कोलकाता में दाम घटकर 601 रुपये और मुंबई में 546.50 रुपये रह गए, चेन्नई में कीमत 590.50 रुपये होगी।घरेलू रसोई गैस उपभोक्ता को एक वित्तीय वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर मिलते हैं।इससे अधिक लेने पर गैर सब्सिडी का दाम चुकाना होता है। सब्सिडी और गैर सब्सिडी का मूल्य अंतर उपभोक्ता के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित किया जाता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »